{"_id":"5b261fd04f1c1b214d8b6cc6","slug":"user-threaten-to-kill-narendra-modi-on-facebook-police-lodged-fir-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी गोली मारने की धमकी, युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी गोली मारने की धमकी, युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। इस शख्स का नाम नदीम खान है। खान ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं। केवल इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा तक लिखा है। सोशल मीडिया पर पीएम को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से सटे लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं। इसी पोस्ट पर नदीम खान नामक यूजर ने पहले तो साइकिल की प्रशंसा की फिर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
धमकी के अलावा यूजर ने अपना फोन नंबर और घर का पता भी फेसबुक पर साझा किया है। उसने बताया है कि वह अशोक बिहार का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मुद्दे पर पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले पुलिस ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें से एक के दिल्ली स्थित घर से पुलिस को एक चिट्ठी मिली थी। जिससे खुलासा हुआ था कि माओवादी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही तरह नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा गुजरात एटीएस ने आंतकी संगठन आईएस के एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। जिसका नाम उबैद मिर्जा है और वह मोदी को स्नाइपर राइफल से मारना चाहता था। उबैद ने यह इरादा मैसेजिंग ऐप पर जाहिर किया था।