फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US wants macro, grand trade pact with India; not 'product-by-product': Lutnick, News in hindi

India-US Trade: 'अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ घटाए भारत, असाधारण मौके बढ़ेंगे', अमेरिका के वाणिज्य मंत्री का बयान

Fri, 07 Mar 2025 09:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 07 Mar 2025 09:50 PM IST
सार

अमेरिका ने भारत के साथ एक बड़ा और व्यापक व्यापार समझौता करने की इच्छा जताई है, न कि केवल 'प्रोडक्ट-बाय-प्रोडक्ट' तरीके से व्यापार बढ़ाने की। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत अपने कृषि क्षेत्र को खोलें, लेकिन इसे बंद नहीं रखा जा सकता। 

विज्ञापन
US wants macro, grand trade pact with India; not 'product-by-product': Lutnick, News in hindi
हॉवर्ड लुटनिक, वाणिज्य मंत्री, अमेरिका - फोटो : X / @WhiteHouse

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ को लेकर को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि उनका देश चुनिंदा उत्पादों के लिए व्यापार समझौता करने के बजाय व्यापक समझौता चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ घटाना चाहिए। इसके साथ ही इससे असाधारण अवसर बढ़ेंगे और द्विपक्षीय संबंधों में बेहतर विस्तार भी होगा।
विज्ञापन


'भारत को अपना कृषि बाजार खोलने की जरूरत'
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने शुक्रवार को कहा, भारत और अमेरिका दोनों ही बहुत बड़े देश हैं। इसलिए व्यापार समझौते का सही तरीका इसे व्यापक बनाना ही है और हमें लगता है कि हम इसे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपना कृषि बाजार खोलने की जरूरत है। जब वह अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के साथ बातचीत कर रहा है तो इसे चर्चा से बाहर नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन


'टैरिफ मुद्दे को द्विपक्षीय चर्चा के महत्व के लिहाज से देखना चाहिए'
मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, अब सवाल यह उठता है कि आप यह कैसे करते हैं या इसे किस पैमाने पर करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार से बात करते समय आप अधिक सूझबूझ दिखा सकते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि यह मुद्दा बातचीत से बाहर है। हालांकि, उन्होंने कोटा या सीमा का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि टैरिफ मुद्दे को वैश्विक परिप्रेक्ष्य के बजाय द्विपक्षीय चर्चा के महत्व के लिहाज से देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन में मौजूद हैं भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका ने 2030 तक दो-तरफा व्यापार को 500 अरब डॉलर तक दोगुना करने और 2025 तक एक बहु-क्षेत्रीय व्यापार समझौता (बीटीए) पर चर्चा शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई थी। बता दें कि, फिलहाल भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल वाशिंगटन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जमिएसन ग्रीर और लुटनिक के साथ व्यापार वार्ता में शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed