फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   us tariff bill india opposition Pramod Tiwari pawan khera and others modi govt Russian oil

'सरकार की विदेश नीति की नाकामी': अमेरिकी बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा; कांग्रेस और AAP ने क्या कहा?

Sat, 08 Aug 2026 12:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Aug 2026 12:04 PM IST
सार

अमेरिका के 100 फीसदी टैरिफ वाले विधेयक पर आज की रिपोर्ट में जानें कि विपक्ष ने सरकार की विदेश और आर्थिक नीति पर क्या सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पवन खेड़ा ने क्या कहा और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर क्या आरोप लगाए।

विज्ञापन
us tariff bill india opposition Pramod Tiwari pawan khera and others modi govt Russian oil
विपक्षी नेताओं का सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ का प्रावधान करने वाले अमेरिकी विधेयक पर विपक्षी दलों ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इसे नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीतिक की नाकामी करार दिया। इसके अलावा, विपक्षी पार्टी के नेता पवन खेड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने क्या कहा?
सबसे पहले जानते हैं कि कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने क्या कहा। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, मैं इसे मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीति की नाकामी मानता हूं। हम कई वर्षों से रूस से सस्ते दाम पर ईंधन खरीद रहे हैं। भारत कितना और किससे ईंधन खरीदे, यह फैसला भारत को करना चाहिए, अमेरिका को नहीं। अमेरिका हम पर दबाव नहीं बना सका। 
विज्ञापन


शर्तें थोपता है अमेरिका: पवन खेड़ा
अमेरिकी सीनेट में रूस पर प्रतिबंध वाले विधेयक को मंजूरी मिलने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, क्या आपको लगता है कि भारत सच में स्वतंत्र है? जो भी आता है, भारत को धमकाता है। जो भी आता है, अपनी शर्तें थोपता है। वह कहता है कि आप यहां से तेल खरीद सकते हैं, इतना तेल खरीद सकते हैं और वहां से तेल नहीं खरीद सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थरूर ने माना- पेपर लीक के खिलाफ CJP जितना असरदार नहीं रहा कांग्रेस का प्रदर्शन; क्या बोले?


खेड़ा ने आगे कहा, जो लोग पूरे देश में खुद को 'विश्वगुरु' बताते घूमते हैं। लेकिन संसद में जाने तक की हिम्मत नहीं रखते। उनसे जवाब मांगिए। उनमें संसद में जाने की हिम्मत इसलिए नहीं है, क्योंकि वहां ये सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्हें हर बात के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश के हर छोटे-बड़े फैसले में ट्रंप का दखल है और प्रधानमंत्री मोदी उनकी हर बात को मानते हैं, चाहे वह सही हो या गलता। ट्रंप हर क्षेत्र में भारत के खिलाफ निर्णय लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed