{"_id":"5f04dbdf2e3ab46da0677544","slug":"us-student-visa-news-india-talks-to-us-on-foreign-students-visa-related-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Student Visa: भारत ने विदेशी छात्रों के वीजा से संबंधित मुद्दे पर अमेरिका से की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Student Visa: भारत ने विदेशी छात्रों के वीजा से संबंधित मुद्दे पर अमेरिका से की बात
Wed, 08 Jul 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्द्धन शृंगला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने विदेशी छात्रों के वीजा से संबंधित मुद्दे पर मंगलवार को अमेरिका से बात की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हेल के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिकी आव्रजन प्राधिकरण ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस की महामारी के सुरक्षा के मद्देनजर उन विदेशी छात्रों को देश छोड़ना होगा या निर्वासित होने के खतरे का सामना करना होगा जिनकी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी। अमेरिका के इस कदम से हजारों भारतीय छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने इसपर गौर करते हुए कहा कि वे भारतीयों के हितों को ध्यान में रखेंगे और कोशिश करेंगे कि इस फैसले का उनपर कम प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
अमेरिका ने भारत से यह भी कहा कि इस फैसले के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने अभी बाकी है। आव्रजन विभाग ने कहा कि मौजूदा समय में जो छात्र इन मुश्किलों से बचना चाहते हैं उन्हें उन स्कूलों में स्थानांतरण कराना चाहिए जहां पारंपरिक कक्षाओं में पढ़ाई हो रही है।