फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Secretary of State Mike Pompeo meets Narendra Modi, NSA Ajit Doval and S Jaishankar

पीएम मोदी और डोभाल के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले पोम्पियो, एस-400 और ईरान को लेकर हुई बात!

Wed, 26 Jun 2019 01:34 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 26 Jun 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
US Secretary of State Mike Pompeo meets Narendra Modi, NSA Ajit Doval and S Jaishankar
माइक पोम्पियो और एस जयशंकर - फोटो : ANI
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेशमंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत तथा अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पोम्पियो के साथ भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर और पोम्पिओ ने बैठक में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर और पोम्पिओ के बीच बैठक का ब्योरा फिलहाल नहीं मिल पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद के अलावा आतंकवाद, एच1बी वीजा, व्यापार और ईरान से तेल खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों से उत्पन्न होने वाली स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, 'हमारी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। मंत्री पोम्पिओ ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के लिए उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ओसाका में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणनीतिक रूप से अहम भारत-अमेरिका वार्ता से पहले मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को पूरा करता है। उन्होंने जोर दे कर कहा कि भारत रूस के साथ अपने पुराने रक्षा संबंधों को खत्म नहीं कर सकता है।




ट्रंप प्रशासन के दौरान किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का यह तीसरा भारत दौरा है। पोम्पिओ की यह यात्रा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर होने वाली बैठक से पहले हो रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन 28-29 जून को जापान के ओसाका में होने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed