{"_id":"65a1f8fea5e15be6da0532a9","slug":"us-ram-mandir-consecration-ceremony-ayodhya-billboards-across-10-states-news-and-updates-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अमेरिका में शुरू हुआ जश्न, 10 राज्यों में लगे 40 बड़े बिलबोर्ड्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अमेरिका में शुरू हुआ जश्न, 10 राज्यों में लगे 40 बड़े बिलबोर्ड्स
Sat, 13 Jan 2024 08:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 13 Jan 2024 08:14 AM IST
सार
अमेरिका में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन बिलबोर्ड्स से संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय-अमेरिकी इस समारोह को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में लगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े बिलबोर्ड्स।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले इसके जश्न में देश के साथ पूरी दुनिया शामिल हो रही है। अमेरिका में तो राम भक्त अब तक कई कार और बाइक रैली निकाल चुके हैं। इसके अलावा 22 जनवरी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लोकप्रिय टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण कराए जाने की खबरें हैं। इस बीच राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को और जोर देते हुए विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी इकाई ने 10 राज्यों में बिलबोर्ड्स भी लगाए हैं।
बताया गया है कि अमेरिका के हजारों किलोमीटर के दायरे में फैले 10 राज्यों में अब तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी देते हुए 40 बिलबोर्ड्स लगाए जा चुके हैं। इनमें बताया गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। जिन राज्यों में ये बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं, उनमें टेक्सास, इलिनॉय, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और जॉर्जिया शामिल हैं। इसके अलावा एरिजोना और मिजूरी में तो 15 जनवरी से बकायदा समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अमेरिका में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन बिलबोर्ड्स से संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय-अमेरिकी इस समारोह को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीएचपी, अमेरिका के संयुक्त सचिव तेजा शाहने कहा कि न्यूजर्सी में तो हिंदू समुदाय जोर-शोर से कार रैली, मेलों के आयोजन में जुटा है। प्राण प्रतिष्ठा तक यहां रहने वाला भारतीय समुदाय कार रैलियों के साथ कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन-कनाडा तक चल रहीं जश्न की तैयारियां
दुनिया भर में कुछ अलग ही तैयारियां चल रही हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत कनाडा की रामायण सभा समेत सुंदरकांड परिवार, शिकागो के राम भक्तों ने तो भारत का अपना टिकट भी बुक करा लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे लोग एक दूसरे के संपर्क में हैं, और अयोध्या आकर राम मंदिर के दर्शन करने वाले हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। यह मंदिर तीन मंजिला है, जिसकी प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है। इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं।