फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Donald Trump to speak to PM Modi

आज रात पीएम मोदी को फोन करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Tue, 24 Jan 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump to speak to PM Modi
modi trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करेंगे। दोनों नेता अमेरिकी समयानुसार रात को एक बजे और भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे बात करेंगे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस ने ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्‍होंने पिछले साल आठ नवंबर को हुए चुनावों में हिलेरी क्लिंटन को हराया था। मोदी ने जीत के बाद ट्रंप को बधाई भी दी थी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी दुनिया के ऐसे पांचवें नेता होंगे जिनसे ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बात की। इससे पहले ट्रंप ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, मैक्सिको के पीएम पेना नीटो से बात की थी। रविवार को ट्रंप ने इस्राइल के पीएम बेंजामीन नेतन्याहू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। मोदी ने ट्रंप के शपथ लेने के तुरंत बाद ही ट्वीट कर कहा 'अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने पर आपको बधाई, उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आप अमेरिका को और बड़ी उपल्बधियां प्रदान करेंगे।'  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed