फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Donald Trump may be the chief guest at the January 26/2019 Republic Day parade.

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत ने भेजा न्योता

Fri, 13 Jul 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump may be the chief guest at the January 26/2019 Republic Day parade.

26 जनवरी 2019 गणतंत्र दिवस परेड में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के मुख्य अतिथि हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारत ने अगले साल 2019 गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को शिरकत करने का न्योता दिया है। हालांकि भारत अभी अपने इस न्योते पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिका को यह न्योता अप्रैल माह में भेजा है। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन भारत के न्योते पर विचार कर रहा है। भारत ने अमेरिका को यह न्योता दोनों देशों के बीच कई बार की राजनयिक चर्चा के बाद भेजा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का यह न्योता स्वीकार करते हैं तो दोनों देशों के बीच विदेश नीति के स्तर पर नरेंद्र मोदी सरकार की एक बड़ी कामयाबी होगी।
विज्ञापन



ट्रंप ने अगर मुख्य अतिथि बनने पर हामी भरी तो यह दूसरा मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले वर्ष 2015 में अमेरिका  के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे।  साल 2016 में अबुधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेद ने मुख्य अतिथि बनने का भारत का न्योता स्वीकार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव जीतने के बाद ट्रंप को सबसे पहले बधाई देने वालों में पीएम मोदी भी शामिल थे। पद संभालने के बाद ट्रंप ने भी एशियाई देशों में सबसे पहले भारत से संपर्क साधा और फोन पर पीएम मोदी से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed