फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US: Melania Trump threatens Hunter Biden with USD 1 billion defamation suit over Epstein claims

US: मेलानिया की हंटर बाइडन को चेतावनी; एपस्टीन के दावों को लेकर एक अरब डॉलर का मानहानि का केस करने की धमकी दी

Thu, 14 Aug 2025 07:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Aug 2025 07:49 AM IST
सार

'हंटर बाइडेन रिटर्न्स' शीर्षक वाले वीडियो में बाइडन ने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने मेलानिया का परिचय कराया था। इस तरह मेलानिया प्रथम महिला और राष्ट्रपति की मुलाकात हुई। उन्होंने आगे कहा, 'ये संबंध बहुत व्यापक और गहरे हैं।'

विज्ञापन
US: Melania Trump threatens Hunter Biden with USD 1 billion defamation suit over Epstein claims
हंटर बाइडन, मेलानिया ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडेन को कड़ी चेतावनी दी। मेलानिया ने जेफरी एपस्टीन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप से उनका परिचय कराने का दावा करने पर हंटर पर एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


मेलानिया के वकील एलेजांद्रो ब्रिटो ने मांग की है कि हंटर इस महीने की शुरुआत में यूट्यूब शो 'चैनल-5 विद एंड्रयू कैलाघन' में दिए गए एक साक्षात्कार में प्रथम महिला को लेकर दिए गए झूठे, अपमानजनक और भड़काऊ बयानों को तुरंत वापस लें।
विज्ञापन


'जेफरी एपस्टीन ने मेलानिया का परिचय ट्रंप से कराया था'
'हंटर बाइडेन रिटर्न्स' शीर्षक वाले वीडियो में बाइडन ने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने मेलानिया का परिचय कराया था। इस तरह मेलानिया प्रथम महिला और राष्ट्रपति की मुलाकात हुई। उन्होंने आगे कहा, 'ये संबंध बहुत व्यापक और गहरे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अगस्त को हंटर बाइडन और उनके वकील एब्बे लोवेल को पत्र भेजा
ब्रिटो ने 6 अगस्त को हंटर बाइडन और उनके वकील एब्बे लोवेल को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्हें अल्टीमेटम दिया गया कि सामग्री हटाएं, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और बयान वापस लें। वरना 1 अरब डॉलर के मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

भारी वित्तीय और प्रतिष्ठागत नुकसान
ब्रिटो ने लिखा, 'बात न मानने पर मेलानिया ट्रंप के पास आपकी ओर से उनकी छवि, भारी वित्तीय और प्रतिष्ठागत नुकसान की भरपाई के लिए उपलब्ध सभी कानूनी अधिकारों और उपायों का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'


'झूठे, अपमानजनक, मानहानिकारक और भड़काऊ बयान'
ब्रिटो ने लिखा, 'ये झूठे, अपमानजनक, मानहानिकारक और भड़काऊ बयान बेहद अश्लील हैं। ये विभिन्न डिजिटल माध्यमों में व्यापक रूप से प्रसारित किए गए हैं। इस वीडियो को तब से विभिन्न मीडिया संस्थानों, पत्रकारों और राजनीतिक टिप्पणीकारों की ओर से बार-बार प्रकाशित किया गया, जिनके लाखों सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं, जिन्होंने दुनिया भर में करोड़ों लोगों तक इसमें दिए गए झूठे और मानहानिकारक बयानों को पहुंचाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed