फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha and Telangana several people drown during Ganesh immersion

गणेश प्रतिमा विसर्जन: तेलंगाना में छह छात्र और ओडिशा में 12 की डूबने से मौत, क्यों हुए हादसे?

Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Odisha and Telangana several people drown during Ganesh immersion
अंडमान में हादसा, कई डूबे - फोटो : ANI

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पेद्दाकंजर्ला गांव के पास बुधवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से छह छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र सिरीषा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट में रहते थे। हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। आठ लोगों का समूह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब पर गया था। यह तालाब उनके अनाथालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान कक्षा 10 के छात्र सिद्धार्थ, बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र नरसिम्हा राजू, पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र सुमंत रेड्डी और गणेश, पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष के छात्र उदय किरण और पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र श्याम कुमार उर्फ श्याम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ट्रस्ट में करीब 70 छात्र रहते हैं
सभी छह छात्रों को पाटानचेरु के प्राचीन ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्र पेद्दाकंजर्ला के शिवानगर क्रॉसरोड्स स्थित सिरीषा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट में रहते थे। यह बेघर और अनाथ बच्चों के लिए संचालित देखभाल केंद्र है। सूत्रों के अनुसार, यहां कक्षा एक से पॉलीटेक्निक और बीटेक तक के करीब 70 छात्र रहते हैं। इसमें केवल अनाथ बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अस्पताल पहुंचकर दिए निर्देश
पाटानचेरु के विधायक गुडेम महिपाल रेड्डी ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10 बजे तक पूरी करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से इसी स्थान पर गणेश विसर्जन करता आ रहा था।

ओडिशा में अलग-अलग हादसों में 12 की मौत
वहीं, ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए। ये घटनाएं सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं।

कहां-कहां हुए हादसे?
जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नहर में बह गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने चारों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुंदरगढ़ जिले में कर्मा पूजा के लिए रेत लेने गईं तीन बच्चियां शंख नदी में डूब गईं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रायबोगा थाना क्षेत्र के सालंगाबहाल गांव में हुआ।


गंजाम जिले में एक अन्य घटना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो 14 वर्षीय छात्रों की घोड़ाहाड़ नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिंजिलिकट नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाले आदर्श साहू और प्रीतम सामेली के रूप में हुई है। इसी जिले में एक अन्य हादसे में आठवीं कक्षा का एक छात्र गांव के तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान डूब गया। यह घटना करीब सुबह 10 बजे दिगपहांडी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, दो अन्य लोगों की भद्रक और कोरापुट जिलों में डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed