फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US India Trade Policy Forum US Trade Representative Ambassador Katherine Tai hold discussion over trade ties

भारत-अमेरिका संबंध: यूएसटीआर राजदूत कैथरीन ताई से मिले पीयूष गोयल, व्यापारिक संबंध मजबूत बनाने पर आज भी होगी चर्चा

Tue, 23 Nov 2021 03:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Nov 2021 03:45 AM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच पार्टनरशिप पर चर्चा करते हुए गोयल ने कहा कि देश लॉकडाउन से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्देश दिया कि भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता में पीछे नहीं हटे। हमने इसी तर्ज पर काम भी किया।

विज्ञापन
US India Trade Policy Forum US Trade Representative Ambassador Katherine Tai hold discussion over trade ties
कैथरीन ताई और पीयूष गोयल - फोटो : Twitter@AmbassadorTai

विस्तार

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई अमेरिका-भारत के बीच व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। कैथरीन दो दिनों (22 और 23 नवंबर) के लिए नई दिल्ली में हैं। उनके साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की उप व्यापार प्रतिनिधि सारा बियांची भी हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर चर्चा की शुरुआत सोमवार को हुई। यह चर्चा आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


पहले दिन की चर्चा के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की राजदूत कैथरीन ताई ने ट्वीट किया, "अमेरिका-भारत व्यापार नीति फोरम को कल फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन

 

कैथरीन ताई से मिले पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) राजदूत कैथरीन ताई से मुलाकात की। नई दिल्ली में संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई का स्वागत करते हुए, गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है और बढ़ते आर्थिक संकेतक 'भारत के अगले एक दशक में विकास' की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने रक्षा सहयोग के कारण वर्षों में मजबूती हासिल की है और चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता (क्वाड) ने इसे और बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश 'आत्मनिर्भर भारत' पर काम कर रहा है: गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत 'आत्मनिर्भर भारत' पर काम कर रहा है, जैसे कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'बिल्ड बैक बेटर' ढांचे की शुरुआत की थी। गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी न केवल एक दूसरे को बल्कि पूरी दुनिया को कोविड-19 महामारी से उबरने में मदद कर सकती है।

कैथरीन ताई से मुलाकात के दौरान गोयल ने कहा कि कॉस्टिंग, स्किल्ड मैन पावर, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार, डोमेस्टिक डिमांड भारत की खासियत और मजबूती है। अगर इसे अमेरिकी इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट का साथ मिलता है तो यह शानदार उपलब्धि होगी।
 

भारत और अमेरिका के बीच पार्टनरशिप पर चर्चा करते हुए गोयल ने कहा कि देश लॉकडाउन से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्देश दिया कि भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता में पीछे नहीं हटे। हमने इसी तर्ज पर काम भी किया। यही वजह है कि पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद के साथ एक विश्वासी मित्र के रूप में देख रहा है। कोरोना काल में भारत और अमेरिका ने इस बात को महसूस किया है कि संकटमय आपूर्ति श्रृंखला में विविधता होनी चाहिए। भारत और अमेरिका मिलकर अन्य सहयोगी देशों की मदद से आपूर्ति श्रृंखला की इस समस्या को दूर करने का काम करेंगे।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच आपसी करार को लेकर तमाम संभावनाएं हैं। डिजिटल इकोनॉमी, सर्विस सेक्टर, हेल्थ रिलेटेड ट्रेड और एग्रीकल्चर में भारत और अमेरिका एक मजबूत पार्टनर बन सकते हैं।



कैथरीन ने कहा कि यूएसटीआर में हमें कुछ मुद्दों पर लगातार शिकायत मिलती है। जैसे गुड्स एंड सर्विस मूवमेंट, मार्केट एक्सेस पर रोक, हाई टैरिफ, रेग्युलेटरी प्रॉब्लम। ये तमाम मुद्दे हमारे रडार पर हैं और मैं इन मुद्दों को सुलझाने पर काम करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed