फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Embassy in India releases over one lakh appointments for H L visas

America: अमेरिकी दूतावास ने वीजा के एक लाख आवेदन स्वीकार किए, भारत ने उठाया था देरी का मुद्दा

Sat, 15 Oct 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 03:15 AM IST
सार

अमेरिकी दूतावास ने आगे कहा कि पिछले नौ महीनों में अमेरिकी दूतावास पहले ही 160,000 से अधिक एच और एल वीजा संसाधित (processed) कर चुका है।

विज्ञापन
US Embassy in India releases over one lakh appointments for H L visas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को अमेरिकी दूतावास ने बड़ी राहत दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एच और एल वर्कर वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट स्वीकार कर लिए हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके दी।

विज्ञापन


जयशंकर ने वीजा देरी का मुद्दा उठाया था
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वीजा देरी के मुद्दे को उठाया था जिसके बाद उन्होंने इस इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। वहीं भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि रोजगार-आधारित वीजा की उच्च मांग को देखते हुए भारत में अमेरिकी मिशन ने एच और एल श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए 100,000 से अधिक अप्वाइंटमेंट जारी किए हैं।
विज्ञापन


एच एंड एल श्रमिकों को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे
अमेरिकी दूतावास ने आगे कहा कि 2022 के पहले नौ महीनों में अमेरिकी दूतावास पहले ही 160,000 से अधिक एच और एल वीजा संसाधित कर चुका है और हम संसाधनों के अनुसार वीजा अप्वाइंटमेंट के लिए एच एंड एल श्रमिकों को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुशल विदेशी कामगारों को दिए जाने वाले एच-1बी और अन्य कार्य वीजा प्राप्त करने वालों में भारतीयों का बड़ा हिस्सा है। इनमें से बहुत से प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित होते हैं। एच-1बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले विशेष कार्यों के लिए विदेशी कर्मियों को तैनात करने की अनुमति देता है।


कोरोना में रोक दी थी वीजा आवेदन प्रक्रिया
अमेरिका ने मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग सभी वीजा आवेदनों पर आगे बढ़ने की प्रक्रिया को रोक दिया था। लेकिन अब अमेरिकी वीजा सेवाएं लंबित आवेदनों के निस्तारण की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने स्टाफ की कमी के बारे में भी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed