फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upendra Kushwaha said he will soon decide that whether he will remain in NDA alliance or not

अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को किया नजरअंदाज, अब पीएम मोदी से करेंगे बात

Thu, 29 Nov 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha said he will soon decide that whether he will remain in NDA alliance or not
उपेंद्र कुशवाहा

केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजना के बारे में घोषणा करेंगे। वह बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी के नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में बने रहेंगे या नहीं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक का इंतजार कर रहे हैं। इस बैठक में वह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


दिसंबर की शुरुआत में कुशवाहा गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक बैठक करने में नाकाम रहे कुशवाहा ने कहा, 'मैं एनडीए में हूं लेकिन मुझे धकेला जा रहा है। यह किसी भी पार्टी के लिए बेइज्जती है। मैंने शाह से दो बार मिलने की कोशिश की लेकिन वह व्यस्त थे। आखिरी मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक का है। देखते हैं कि क्या मैं उनसे मिल पाता हूं या नहीं। इसके बाद मेरी पार्टी 4-5 दिसंबर को फैसला लेगी कि आगे क्या करना है।' 
विज्ञापन


17 नवंबर को कुशवाहा ने भाजपा से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने के लिए कहा था। रालोसपा मुखिया ने दिल्ली में राज्य कार्यकारी बैठक में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वह सीट बंटवारे को लेकर 30 नवंबर तक का इंतजार करेंगे। उनका कहना है कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा उन्हें दी गई सीट से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed