{"_id":"64466b305f1337fbcb0917cb","slug":"up-nagar-nikay-chunav-from-shahrukh-to-salma-and-babar-how-many-muslims-were-given-tickets-by-the-bjp-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav: शाहरुख से सलमा और बाबर तक, नगर निकाय चुनाव में BJP ने कितने मुस्लिमों को दिया टिकट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Nagar Nikay Chunav: शाहरुख से सलमा और बाबर तक, नगर निकाय चुनाव में BJP ने कितने मुस्लिमों को दिया टिकट?
Tue, 25 Apr 2023 11:14 AM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने बड़े पैमाने पर मुस्लिमों को भी टिकट दिया है। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर निगम पार्षद और नगर पालिका की करीब 200 सीटों पर मुस्लिम चेहरों को मौका दिया गया है।रामपुर जिले में भाजपा ने दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। टांडा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर मेहनाज जहां और रामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर डॉ. मुसरेत मुजीब को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ की मुबारकपुर से तमन्ना बानो और बदायूं जिले की ककराला पालिका अध्यक्ष पद पर मरगून अहमद खां को टिकट दिया है।
बिजनौर जिले की अफजलगढ़ नगर पालिका परिषद में खतीजा को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह कुल पांच पालिकाओं में मुसलमानों को टिकट दिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्षद के उम्मीदवार भी मुस्लिम हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ऐसा भी हुआ कि भाजपा को मुस्लिम चेहरे नहीं मिल पाए।
लखनऊ में दो मुस्लिम चेहरों को मौका
सूबे की राजधानी लखनऊ से भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने, कल्बे आबिद से कौसर मेंहदी शम्सी आजाद और हुसैनाबाद से लुबना अली खान को टिकट दिया है।
सूबे की राजधानी लखनऊ से भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने, कल्बे आबिद से कौसर मेंहदी शम्सी आजाद और हुसैनाबाद से लुबना अली खान को टिकट दिया है।
बरेली में पार्षद के नौ उम्मीदवार मुस्लिम
बरेली में 80 में से नौ सीटों पर भाजपा ने मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। ये मुस्लिम आबादी वाली सीटें हैं। पिछली बार भाजपा ने ऐसी सात सीटों पर टिकट ही नहीं दिया था, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक थी। इस बार भाजपा ने नौ मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं। यानि सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

| वार्ड | प्रत्याशी |
| फरीदपुर | साजिद हुसैन |
| शाहबाद | जुनैद अली खान |
| नई बस्ती | फिजा अली |
| विढौलिया | सलीम खान |
| ढेर शेख मिट्ठू | फजल काजिमी |
| एजाज नगर | अफरोज जहां |
| इंग्लिश गंज | शाहरुख खान |
| सूफी टोला | शबीना बी कुरैशी |
| चक महमूद नगर | खुर्शीदा बेगम |
अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम उम्मीदवार
भाजपा ने अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 18 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। ये इलाके मुस्लिम आबादी वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली बार इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था।

| मकदूम नगर | सद्दीक मोहम्मद |
| बदरबाग | सरफराज अनवर |
| नग्ला आशिक गली | राजुद्दीन ठेकेदार |
| दोदपुर | महरोज अहमद गाजी |
| जाकिर नगर | जाहिदा बेगम |
| मौलाना आजाद नगर | नूर बानो |
| एडीए शांति निकेतन कॉलोनी | मो. इमरान |
| उस्मान पांड़ा | शकिव बेग |
| टनटनपाडा | मोहम्मद अनवर |
| केलानगर | यामीन |
| शाहजमाल | जौहर बेगम |
| हमदर्द नगर | बाबर अली खान |
| भुजपुरा | हाजी अनवार अहमद |
| बादाम नगर | साजदा |
| सुपुर कॉलोनी | रूस्तम कसगर |
| बनियापाडा | बदरून |
| तेली पाडा | सलमा |
| नगला पटवारी | बबली |
कानपुर में 11 मुस्लिम चेहरे
भाजपा ने पहली बार कानपुर में भी पार्षद के पद जीतने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। रविवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने 11 मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें छह महिलाएं शामिल है। इतना ही नहीं चुनाव मैदान में कई पुराने चेहरों को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

| जाजमउ दक्षिणी | एजाज अहमद |
| दलेलपुरवा | नजमा बेगम |
| जाजमउ | राबिया खातून |
| बेकनगंज | गुलनाज जहां अंसारीख |
| चंदारी | मासूमा खातून |
| बेगमपुरवा | रफत नाज |
| बाबूपुरवा | मो. फैसल अयूबी |
| चमनगंज | मीनू खान |
| तलाकमोहाल | रईस बापू मंसूरी |
| नाजिरबागज | गुफरान अहमद |
| कर्नलगंज | नासिर मूसा |
ये भी हैं भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी
- शाहजहांपुर में भाजपा ने 60 में से एक सीट पर मुस्लिम चेहरे को मौका दिया है। किला वार्ड से कहकशां को प्रत्याशी बनाया गया है।
- प्रयागराज में तीन वार्ड में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। दायराशाह अजमल से जैनब बानो, गुरु तेग बहादुर नगर से सीमा बेगम और अटाला से बिलाल अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।
- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र यानी वाराणसी में भी भाजपा ने तीन क्षेत्रों से मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। जमालुद्दीन्पुरा से अहमद अंसारी, बधू कच्ची बाग से रेशमा बीबी और मदनपुरा से हुमा बानो को मैदान में उतारा गया है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से भी भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। हकीबुलन्निशा को बाबा गंभीरनाथ नगर से प्रत्याशी बनाया गया है।
- झांसी के मुकरयाना से रुबीना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। झांसी में रूबीना भाजपा की एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।
- फिरोजाबाद के वार्ड संख्या 62 से भाजपा ने मुस्लिम चेहरे पर भरोसा जताया है। यहां से मोहम्मद मुबीम अंसारी को टिकट दिया गया है।
- गाजियाबाद के वार्ड नंबर 90 से अनिश सैफी, 92 से शहला नदीम, 93 से सितारा को टिकट दिया है।