{"_id":"597dcc9b4f1c1bb5798b45f7","slug":"up-khap-panchayat-bans-wearing-shorts-for-boys-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खाप पंचायत का फैसला, लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UP: खाप पंचायत का फैसला, लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी
amarujala.com-Presented by: मोहित
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की खाप पंचायत ने एक हैरानी भरा फैसला लिया है। जिला शामली में पंचायत ने लड़कों के पब्लिक प्लेस पर शॉर्ट्स पहनने पर ही पाबंदी लगा दी है। यह फैसला खाप स्वाभिमान सम्मेलन में 35 खाप नेताओं की मौजूदगी में लिया गया।
विज्ञापन
खाप के मुखिया नरेश तिकैत ने बताया 'लड़कों के पब्लिक प्लेस पर शॉर्ट्स पहनकर घूमने से समाज में गलत संदेश जाता है। किसी को भी बेहूदा कपड़े पहनने की इजाजत नहीं दी सकती।'
विज्ञापन
कहा कि 'अगर लड़कियों को जींस पहनने से मना किया जा सकता है तो लड़कों के भी छोटी निक्कर पहनने पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई जानी चाहिए?हम बेटे और बेटी में भेद नहीं करते।'
विज्ञापन