{"_id":"571f0d914f1c1b443ea91dd8","slug":"up-encounter-between-jail-officials-and-criminals-in-deoria-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया जिला कारागार में कैदियों का हंगामा, एसपी समेत 30 पुलिस वाले घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: देवरिया जिला कारागार में कैदियों का हंगामा, एसपी समेत 30 पुलिस वाले घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
जेल में हिंसा के बाद मोर्चा लेते पुलिस कर्मचारी
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के देवरिया जिला जेल में सख्ती से भड़के कैदियों ने जेल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान जेल प्रशासन से नाराज कैदियों ने जेल अधीक्षक को दौड़ा लिया। बिगड़े हालत से उन्होंने जिलाधिकारी व एसपी को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
प्रकरण की गंभीरता भांप डीएम व एसपी भारी फोर्स के साथ जेल पहुंचे हैं। एक सिपाही के अंदर फंसे होने पर चलाए गए आपरेशन के दौरान हुए पथराव में एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी एनके सिंह, सीओ सुशील कुमार सिंह समेत 30 पुलिस वाले घायल हो गए। फिलहाल डीएम व एसपी मौके पर जमे हैं। हंगामें के दौरान जेल मे फायरिंग और आंसू गैस के गोले चले।
विज्ञापन
इस बीच भोजनालय में मौजूद सारा सिलेंडर बंदियों ने अपने कब्जे में ले लिया। जेल में आग लगाए जाने की आशंका के बीच फायर सर्विस की बड़ी गाड़ी पहुंची मौके पर पहुंची। हंगामें के बाद कई कैदी पेड़ पर चढ़ गए। पुलिस अफसरों के घायल होने के बाद पुलिस ने लाठियां बरसाई। करीब सौ बंदियों के घायल होने की सूचना है। गौरतलब है कि हाल ही में इसी तरह की घटना वाराणसी के जिला जेल में देखने का मिला था। हंगामे के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन
देखें वीडियो