फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Up election: congress's Nazeer ahmed is the richest candidate in election

यूपी चुनावः कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे अमीर, भाजपा के सबसे बड़े कर्जदार

Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Up election: congress's Nazeer ahmed is the richest candidate in election

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्‍मीदवारों में बाहुबलियों के साथ धनकुबेरों की भी अच्छी खासी संख्या है। इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि कुल उम्‍मीदवारों में से 1456 उम्‍मीदवार करोडों की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें तीन उम्‍मीदवार तो अरबपति भी हैं। इनमें सबसे अमीर हैं आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्‍मीदवार नजीर अहमद जो 211 करोड़ की संपति के मालिक हैं। 

विज्ञापन


चुनाव लड़ रहे सभी उम्‍मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद चुनाव निगरानी संस्‍था एडीआर की रिपोर्ट के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट कहती है कि यूपी के कुल 4823 उम्‍मीदवारों में से 1456 करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा पैसे वाले हैं कांग्रेस के नजीर अहमद जिनकी कुल संपति है 211 करोड़ रुपये। उनके बाद मुबारकपुर से चुनाव लड़ रहे बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू का नंबर आता है वो भी अरबों की संपति के मालिक हैं उनके पास 118 करोड़ रुपये की संपति है जबकि मांट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के सतीश कुमार शर्मा भी 114 करोड़ की संपति के मालिक हैं। तीनों अरबपतियों में सबसे कम पढ़े लिखे हैं सतीश शर्मा जबकि बसपा के शाह आलम पीजी और नजीर अहमद ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नंद गोपाल नंदी सबसे बड़े कर्जदार

Up election: congress's Nazeer ahmed is the richest candidate in election

अगर सिर्फ करोड़पतियों की बात करें तो उनमें सबसे अमीर हैं स्वार टांडा से चुनाव लड़ रहे बसपा के नवाब काजिम अली जिनकी कुल संपति 97 करोड़ के करीब है। उनके बाद नंबर है चैल से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्‍मीदवार सुभाष चंद्रा का जिनकी संपत्ति 70 करोड़ के करीब है, चिल्लुपार से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी विनय शंकर 67 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। 

बाह से चुनाव लड़ रही भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह 58 करोड़ रुपये की संपति के साथ चौथे और भाजपा के ही नंद गोपाल गुप्ता नंदी 57 करोड़ की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। नंदी जहां दसवीं तक पढ़े हैं वहीं नवाब कासिम अली सबसे ज्यादा यानि पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

करोड़पतियों की इस फेहरिस्त में कर्जदारों की संख्या भी कम नहीं है। हलफनामों के अनुसार शीर्ष पांच करोड़पतियों की लिस्ट में जगह बनाने वाले नंद गोपाल नंदी कर्जदारों की लिस्‍ट में सबसे ऊपर हैं। उनके ऊपर कुल कर्जा 26 करोड़ से ज्यादा है, जबकि दूसरे नंबर पर देवबंद से चुनाव लड़ रहे बसपा के माजिद अली हैं जो दस करोड़ से ज्यादा के कर्जदार हैं। वहीं शिकारपुर से कांग्रेस प्रत्याशी उदय करन सिंह दलाल पर कुल कर्जा 5.78 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed