फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Election: BJP again on way of riots

चुनाव नजदीक आते ही दंगे की राह पर चली भाजपा: आयोग

Thu, 16 Jun 2016 08:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 08:18 AM IST
विज्ञापन
UP Election: BJP again on way of riots
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोंड़ ने बुधवार को सर्किट हाउस में बीजेपी पर हमला बोला। कहा, चुनाव नजदीक आते ही भाजपा यूपी में दंगा कराने पर उतारू हो गई है। कैराना और कांधला के मामले को वह इसीलिए तूल दे रही है।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान उन्होंने एससी/एसटी के नाम पर फर्जी दर्ज कराई गई रिपोर्टों के बारे में भी खुलकर बात की। कहा, मायावती के समय में जो मुकदमे गलत तरीके से हुए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


500 से अधिक ऐसे मुकदमे हैं जो जबरन दर्ज कराए गए हैं। अब एससी/एसटी के नाम पर दर्ज कराए गए मामलों की जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। बिना जांच हुए गिरफ्तारी नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी की रिपोर्ट फर्जी है

UP Election: BJP again on way of riots
कैराना गांव

आयोग उपाध्यक्ष व्यास ने आरोप लगाया कि बीजेपी दंगे वाली पार्टी है। कैराना और कांधला की जो सूची बीजेपी ने जारी की वह गलत है। जो लोग कमाने के लिए 11 साल पहले शहर गए, उसका भी नाम सूची में डाल दिया गया है। बीजेपी की ओर से तैयार यह रिपोर्ट फर्जी है।

मथुरा में हुई घटना के लिए भी बीजेपी जिम्मेदार है क्योंकिय यह उसी के इशारे पर हुआ। आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर यूपी की जनता को लॉलीपॉप दिया है। उनकी पोल खुल गई है। वह अपने वायदे पूरे करने में नाकाम रहे। लोगों के एकाउंट में न तो 15 लाख रुपया आया और न ही यूपी को कुछ दिया जबकि यहां की जनता ने लोकसभा के चुनाव में जमकर समर्थन किया।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोंड़ जाति का प्रमाणपत्र निर्गत करने में किसी तरह की दिक्कत न हो और यथा संभव स्वयं उनसे शपथ पत्र लेकर प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed