फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2017: EC Candidates on bank accounts

यूपी चुनाव : प्रत्याशियों के बैंक खातों पर नजर, EC के निशाने पर वोटर भी

Tue, 31 Jan 2017 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा Updated Tue, 31 Jan 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
up election 2017: EC Candidates on bank accounts
विधानसभा चुनाव में कैश पर निगरानी के बाद चुनाव आयोग ने अब प्रत्याशी और पार्टी के बैंक खातों पर नजर गढ़ा दी है। ताकि वह अपने बैंक खाते से मतदाता के खाते में रकम ट्रांसफर कर उन्हें लुभा न सकें। इसके लिए प्रदेशभर में एक हजार इनकम टैक्स के अधिकारी लगाए गए हैं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त डा. नसीम जैदी ने चुनाव के दौरान अवैध शराब को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रदेशभर में सात दिन का अभियान चलाने का निर्देश दिए है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की मौजूदगी में आयोग की आठ सदस्यीय टीम ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में उन 26 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, जहां प्रथम और द्वितीय चरण में मतदान होना है। इसमें आयोग पुलिस और आबकारी विभाग की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आया। राजनीतिक दलों द्वारा थाना स्तर के पुलिस अधिकारियों पर चुनाव प्रभावित करने के लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे खफा मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी 26 जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से थाना स्तर के ऐसे अधिकारियों की सूची मांगी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए किए जा रहे शराब के अवैध भंडारण और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों को अपना कैश एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना है तो इसके पेपर साथ लेकर चलें

up election 2017: EC Candidates on bank accounts
वहीं, कैश के लेन-देन पर सख्त रुख रखते हुए कहा कि बैंकों को भी यदि अपना कैश एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना है तो वह इसके पेपर साथ लेकर चलें। या फिर जिलाधिकारी को समय रहते इसकी सूचना दें। नहीं तो पकड़े जाने पर यह रकम जब्त कर ली जाएगी। प्रत्याशियों के बैंक खाते पर नजर रखने से पहले सभी रिटर्निंग आफीसरों को इनके शपथपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया है।

ताकि इनकम टैक्स से जुड़े अधिकारी शपथ पत्रों का अध्ययन कर इनके बैंक खातों को सर्विलांस पर ले सकें। आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त एके जोती व ओपी रावत, उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना, विजय देव तथा डायरेक्टर जनरल सुदीप जेन व दिलीप शर्मा व मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश मौजूद थे।

माइक साथ लेकर चलेंगे अर्द्धसैनिक बल

up election 2017: EC Candidates on bank accounts
इस चुनाव में पहली बार ऐसा होगा कि अर्द्धसैनिक बल अपना साइनेज लगाकर चलेंगे। साथ ही उनके हाथ में माइक होगा। ताकि लोगों से सीधा संवाद कर वातावरण को भयमुक्त बना सके। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों को क्रिटिकल और वल्नेरेबिल (संवेदनशील और अतिसंवेदनशील) बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों को रैली या अन्य किसी प्रकार के आयोजनों की अनुमति 24 घंटे में देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। रिटर्निंग आफीसर की निगरानी में इस विंडो से ही सभी प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस विंडो पर ही प्रशासन के अलावा पुलिस, ट्रांसपोर्ट तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed