गोरखपुर: अमित शाह के रोड शो में उमड़ी हजारों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर में रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो के चलते स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड शो करने के लिए बीजेपी के महानगर अध्यक्ष ने प्रशासन से केवल एक हजार लोगों की परमिशन ली थी, लेकिन इसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई है। इससे शहर के अंदर व्यवथा बुरी तरह से चरमरा गई है।
अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। 6 किलोमीटर का ये रोड शो गोरखपुर की संकरी गलियों और मुस्लिम बहुल इलाके से होकर गुजर रहा है।
LIVE :
- रोड शो फिलहाल गीता प्रेस के सामने पहुंच गया है। गीता प्रेस के बाहर मौजूद कई महिला कार्यकर्ता भाजपा के झंडे वाली साड़ी पहनकर पहुंच गई है।
- रोड शो के शुरू होने से पहले गोरखपुर प्रशासन ने आचार संहिता को लेकर सरकारी संपत्तियों से बीजेपी के झंडे और पोस्टर हटा दिए, जिससे बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए।
Gorakhpur: BJP flags and posters were removed by Local admin as EC model code of conduct is in force and flags/posters were on Govt property
— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017
'अब परिवर्तन लाएंगे, यूपी में कमल खिलाएंगे'
BJP Pres Amit Shah's road show in Goraphpur; Yogi Adityanath also present. "Ab parivartan laaenge,UP mein kamal khilaenge" song being played pic.twitter.com/pQhM8XgHOx
— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017