फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP board exams 2017

11 हजार 413 केंद्रों पर आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 16 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
UP board exams 2017

यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हो रही है। परीक्षा के पहले दिन सुबह 7.30 बजे से हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली में सुबह 7.30 से सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र एवं सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल की कोशिश पर केंद्र डिबार की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस बार भी 31 संवेदनशील जिलों में कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार प्रदेश भर में 11 हजार 413 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 3404715 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2656319 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यूपी बोर्ड 2017 की परीक्षा में कुल 6061034 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 21 अप्रैल तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed