{"_id":"5c746d2fbdec224c974d1c5d","slug":"up-becomes-the-first-state-in-pradhan-mantri-awas-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वाधिक मकान बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वाधिक मकान बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
Tue, 26 Feb 2019 04:03 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) और भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) के तहत प्रदेश सरकार द्वारा तैयार 1,79,215 और आवासों के डीपीआर को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गठित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसी के साथ इस घटक में उत्तरप्रदेश सबसे अधिक मकान बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस घटक के तहत यूपी सरकार ने अब कुल 11,60,906 आवास के डीपीआर स्वीकृत हो चुके हैं। इससे पहले 9,77,057 आवासों स्वीकृत हुए थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीएमएवाई के बीएलसी घटक के तहत 9,77,057 और एएचपी घटक के तहत 1,29,849 मकान को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से करीब 2 लाख मकान लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन