फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unwell Eknath Shinde to take big decision today, Maharashtra government formation delayed amid CM suspense

Politics: महाराष्ट्र में CM पद को लेकर हलचल तेज; शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, शिवसेना नेता ने दिया संकेत

Sat, 30 Nov 2024 09:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। इस बीच एकनाथ शिंदे के पैतृक गांव चले जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Unwell Eknath Shinde to take big decision today, Maharashtra government formation delayed amid CM suspense
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। सीएम और डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर लगातार सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला लेने के लिए मुंबई में होने वाली महायुति की अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या शिंदे सरकार गठन के फैसले से नाराज हैं और इसलिए सतारा जिले में अपने गांव चले गए हैं। हालांकि, अब उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री परेशान नहीं हैं। वो बुखार और सर्दी से पीड़ित होने के कारण अपने पैतृक गांव चले गए।

विज्ञापन


अगले 24 घंटे में लेंगे बड़ा फैसला
शिवसेना के एक दूसरे नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी दिलचस्पी महाराष्ट्र की राजनीति में है। गुरुवार रात दिल्ली में जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तब भी वह अस्वस्थ थे। 
विज्ञापन


शिंदे की वजह से मीटिंग रद्द?
महायुति के सहयोगी दलों भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के अपने गांव के लिए रवाना होने के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके चलते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के एक हफ्ते बाद भी सरकार गठन में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी हो सकती है बैठक
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच बैठक के बारे में पूछे जाने पर, उदय सामंत ने जवाब दिया, 'अगर बैठक में कोई जा नहीं सकता तो यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी हो सकती है। वह (शिंदे) परेशान नहीं हैं। दिल्ली में भी वह बुखार और सर्दी से पीड़ित थे। यह कहना गलत होगा कि वह परेशान हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह किसी अच्छी जगह (स्वास्थ्य कारणों से) गए हैं, तो यह निष्कर्ष निकालने का कोई मतलब नहीं है कि वह परेशान है।'

कब होगा शपथ ग्रहण?
संजय शिरसाट ने कहा, 'कल महाराष्ट्र के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज आधी रात तक घोषित किया जाना चाहिए। मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह दो दिसंबर को होगा।'

शिवसेना नेता ने कहा कि जब भी एकनाथ शिंदे को लगता है कि उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए तो वह अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। जब उन्हें (एकनाथ शिंदे को) कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वह अपने पैतृक गांव जाते हैं। कल शाम तक वह (एकनाथ शिंदे) बहुत बड़ा फैसला लेंगे।'


महा विकास अघाड़ी पर हमला 
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने बताया है कि वह अगले दो दिनों में अपने विधायक दल के नेता पर फैसला करेगी और औपचारिकताओं के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए, शिरसाट ने कहा कि विपक्ष को सरकार गठन पर महायुति पार्टियों पर सवाल उठाने के बजाय चुनावों में अपने प्रदर्शन पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed