फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unwanted calls and messages will not bother, customer approval is necessary

अनचाही कॉल व मैसेज नहीं करेंगे परेशान, ग्राहकों की मंजूरी जरूरी

Fri, 20 Jul 2018 02:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
unwanted calls and messages will not bother, customer approval is necessary

अनचाही कॉल और स्पैम मैसेज अब आपको परेशान नहीं करेंगे। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने नए नियमों के तहत टेलीमार्केटिंग कंपनियों द्वारा कॉल या मैसेज भेजने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति अनिवार्य कर दी है। ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से भी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कंपनियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन


यानी अब सिर्फ पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियां ही उपभोक्ताओं को इस तरह की कॉल, मैसेज कर सकती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लग सकता है। उल्लंघन की श्रेणी के हिसाव से उन्हें 1000 रुपये से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्राई के बयान के मुताबिक, आज उपभोक्ताओं के लिए अनचाही कॉल व स्पैम सिरदर्दी बन गई है। इसे देखते हुए नए नियमों की अधिसूचना जारी करना अपरिहार्य हो गया था। नए नियमों में तय किया गया है कि किसी भी व्यावसायिक, टेलीमार्केटिंग या उसे सेवाएं देने वाली कंपनी को कॉल या संदेश भेजने से पहले उपभोक्ता से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। ट्राई ने इससे पहले 2010 में नियम जारी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों में कहा गया है कि उपभोक्ता के समक्ष कंपनी को कुछ समय के लिए ही मंजूरी देने का विकल्प रखा जाएगा। ट्राई अनचाही कॉल को रोकने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसकी मदद से केवल अधिकृत लोगों को ही ग्राहकों का ब्योरा मिलेगा। यही नहीं, वह तभी मिलेगा जब उन्हें सेवा देने की जरूरत होगी। गौरतलब है कि देश में हर दिन 100 करोड़ के करीब अनचाहे कॉल और संदेश दूरसंचार ग्राहकों को भेजे जाते हैं।


नए नियमों में हुए ये बदलाव 
नए नियमों के तहत भेजने वालों,  हेडर्स (विभिन्न मैसेजेज को अलग करने वाली इकाइयों) और उपभोक्ताओं की सहमति का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नया नियम उपभोक्ताओं को सहमति पर पूर्ण नियंत्रण देता है और पहले दी गई सहमति वापस लेने का भी उन्हें अधिकार देता है। उपभोक्ताओं की सहमति के पंजीकरण से मौजूदा नियमों का दुरुपयोग रुक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed