फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Suresh Gopi calls Indira Gandhi mother of India

Suresh Gopi: सुरेश गोपी ने पूर्व PM इंदिरा गांधी को कहा 'मदर ऑफ इंडिया'; जानें किसे बताया राजनीतिक गुरु

Sat, 15 Jun 2024 01:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2024 01:28 PM IST
सार

Suresh Gopi: केरल में पहली बार भाजपा का परचम लहराने वाले और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भारत की पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' कहा है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पूर्व कांग्रेसी नेता स्व. के. करुणाकरण को 'साहसी प्रशासक' बताया है।

विज्ञापन
Union Minister Suresh Gopi calls Indira Gandhi mother of India
सुरेश गोपी - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्र सरकार में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने पुन्कुन्नम में करुणाकरण के स्मारक 'मुरली मंदिरम' का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' कहा है। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई. के. नयनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' भी बताया है।
विज्ञापन


त्रिशूर सीट से करुणाकरण के बेटे को हराया
आपको बता दें कि त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद बने सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हराया था। हालांकि 26 अप्रैल को त्रिशूर सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई में कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हार के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। वहीं करुणाकरण के स्मारक पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि वो उनके इस दौरे का राजनीति से न जोड़ें, वो यहां अपने गुरु को नमन करने के लिए आए थे। इस मौके पर सुरेश गोपी ने कहा कि नयनार और उनकी पत्नी के.पी. शारदा की तरह ही करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


12 जून को किन्नूर में नयनार के घर का दौरा करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने उनके परिवार के साथ अपने संबंधों को फिर से स्थापित किया। वहीं सुरेश गोपी ने अपने संबोधन में कहा कि वो स्व. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को 'भारत की मां' मानते थे, इसलिए करुणाकरण उनके लिए 'राज्य में कांग्रेस पार्टी के पिता' समान थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस के 'पिता तुल्य' बताना दक्षिणी राज्य में पुरानी पार्टी के संस्थापकों या सह-संस्थापकों का अनादर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2019 में ही मुरली मंदिरम जाना चाहता था'
सुरेश गोपी ने आगे कहा कि वो साल 2019 में ही मुरली मंदिरम जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पद्मजा वेणुगोपाल ने उन्हें राजनीतिक कारणों से उन्हें वहां जाने से रोक दिया था। मुरली मंदिरम के बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने शहर के प्रसिद्ध लूर्डे माता चर्च का भी दौरा किया और वहां प्रार्थना भी की। वहीं अपनी बेटी की शादी में उनके और उनके परिवार की तरफ से सेंट मैरी को सोने का मुकुट भेंट करने के मामले में हो रही राजनीति हमले पर कहा कि वो मुकुट तांबे का बना था। 


त्रिशूर में देखने को मिली थी त्रिकोणीय लड़ाई
त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत और केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवारों को हराया था। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट के चुनाव परिणामों की बात करें तो त्रिशूर में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोपी को 4 लाख 12 हजार 338 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सीपीआई उम्मीदवार वी.एस सुनीलकुमार को 3 लाख 37 हजार 652 वोट मिले थे। इस तरह से सुरेश गोपी ने सीपीआई उम्मीदवार को 74 हजार 686 वोटों से हराया था। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के मुरलीधरन को 3 लाख 28 हजार 124 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed