{"_id":"65728401f7fa311b2c032c87","slug":"union-minister-smriti-irani-and-her-father-had-a-meeting-with-prime-minister-narendra-modi-on-thursday-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smriti Irani: 'यह PTM जैसा एहसास', जब पिता के साथ PM मोदी से मिलने पहुंचीं स्मृति ईरानी; तस्वीर साझा कर यह कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smriti Irani: 'यह PTM जैसा एहसास', जब पिता के साथ PM मोदी से मिलने पहुंचीं स्मृति ईरानी; तस्वीर साझा कर यह कहा
Fri, 08 Dec 2023 08:18 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 08:18 AM IST
सार
स्मृति ईरानी ने अपने पिता के साथ गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग-अलग दो तस्वीर साझा कीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पिता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अपने पिता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की, जो अब जमकर वायरल हो रही है। इसकी वजह उनके द्वारा लिखा गया दिलचस्प कैप्शन है। दरअसल, भाजपा नेता ने इस मुलाकात की तुलना स्कूल में होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) से की।
विज्ञापन
एक दूसरे से न कर रहे हों शिकायत
तस्वीर में स्मृति ईरानी अपने पिता अजय कुमार मल्होत्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही मजाकिया भरे अंदाज में लिखा, 'जब बॉस पिता से मिलते हैं और आप प्रार्थना कर रहे हों कि यह एक दूसरे से आपके बारे में शिकायत न करें। पीटीएम चल रही है।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
तस्वीर पर आई मजाकिया प्रतिक्रिया
इसके बाद क्या था तस्वीर पर एक के बाद एक मजाकिया प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने ईरानी की जमकर तारीफ की। टेलीविजन निर्माता एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के पिता के लुक की तारीफ की। इनके अलावा, अभिनेता सोनू सूद ने भी मजाक भरे अंदाज में ईरानी के समर्पण और परवरिश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'इस अच्छे छात्र के लिए बहुत सारी प्रशंसा। आपकी बेटी बड़ी मेहनत करती है, आपने बड़ी अच्छी तालीम दी है।'
एक और तस्वीर साझा की
वहीं, स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने अपने पिता के लिए समय निकालने के लिए अपने बॉस को धन्यवाद दिया।
When your boss makes time in his busy schedule for your father , when all your parent ever asks for is an opportunity to say - Thank you Prime Minister for all the glory you bring to India , for all that you do for our Nation .. #grateful 🙏 pic.twitter.com/zI7wxjpy4L
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 7, 2023
उन्होंने लिखा, 'जब आपके बॉस अपने व्यस्त कार्यक्रम में आपके पिता के लिए समय निकालते हैं, जब आपके माता-पिता प्रधानमंत्री को 'देश के लिए वो जो कुछ भी करते हैं, उसका' धन्यवाद कहने का अवसर मांगते हैं।'