फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pratima Bhowmik resigns from the post of MLA

Pratima Bhoumik: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Wed, 15 Mar 2023 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

प्रतिमा भौमिक ने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे लोकसभा सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री होने के बावजूद धनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया था। पार्टी की सलाह पर मैंने धनपुर सीट से विधायक के पद से अपना इस्तीफा राज्य विधानसभा परिसर में प्रोटेम स्पीकर को सौंप दिया...

विज्ञापन
Union Minister Pratima Bhowmik resigns from the post of MLA
Tripura- Pratima Bhowmik with PM Modi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में धनपुर सीट से जीते विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सीपीआई (एम) के उम्मीदवार कौशिक चंदा को हराया था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भौमिक ने कहा, दो मार्च को धनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और तदनुसार दो सम्मानजनक पदों पर आसीन होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे लोकसभा सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री होने के बावजूद धनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया था। पार्टी की सलाह पर मैंने धनपुर सीट से विधायक के पद से अपना इस्तीफा राज्य विधानसभा परिसर में प्रोटेम स्पीकर को सौंप दिया। भौमिक के साथ कृषि और किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ भी थे। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर बिनय भूषण दास

विज्ञापन

को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed