फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Prakash Javadekar said, India is serious about climate change

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत गंभीर

Thu, 19 Sep 2019 09:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Sep 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar said, India is serious about climate change
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 सितंबर को अमेरिका के न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु परिवर्तन पर आयोजित महत्वपूर्ण सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने एक महत्वपूर्ण सम्मेलन न्यूयार्क में आयोजित किया है। हमारे प्रधानमंत्री इस सम्मेलन के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को भी संबोधित करेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे दुनिया के तमाम देशों के नेताओं को इस मौके पर मोदी के उद्बोधन का इंतजार है, क्योंकि उनके प्रभावी नेतृत्व में हमारी सरकार ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए तमाम कारगर कदम उठाए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि इनमें उद्योग जगत की ऊर्जा खपत में कमी लाना, हरित क्षेत्र में बढ़ेातरी लाने, सौर ऊर्जा एवं ई वाहनों को बढ़ावा देने सहित अन्य उपलब्धियां शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री विश्व मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को भी बंद करने के लिए दो अक्तूबर से देशव्यापी जनांदोलन शुरू करने की पहल की है। इस मुहिम को संयुक्त राष्ट्र के मंच से विश्व व्यापी बनाने का भी आह्वान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के बाद वह 25 सितंबर से रूस में होने जा रहे आठ देशों के शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे। जावड़ेकर ने कहा कि इस सम्मेलन में स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। ‘सम्मेलन में हम स्मार्ट सिटी और सतत विकास के मुद्दों पर भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को प्रस्तुत करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed