{"_id":"5d9242e88ebc3e93c1260bc1","slug":"union-minister-prakash-javadekar-met-dnpa-members-said-fake-news-is-a-serious-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनपीए सदस्यों से मिले केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर, फेक न्यूज को बताया गंभीर समस्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएनपीए सदस्यों से मिले केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर, फेक न्यूज को बताया गंभीर समस्या
Mon, 30 Sep 2019 11:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:31 PM IST
सार
- डिजिटल समाचार प्रकाशकों के प्रतिनिधियों से की केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात
- समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए डीएनपीए की सराहना की
- डिजिटल उद्योग की भविष्य में संभावनाए बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अग्रणी डिजिटल समाचार प्रकाशकों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फेक न्यूज को गंभीर मुद्दा बताया। साथ ही इसे लेकर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) सदस्यों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। सोमवार को इस बैठक में डीएनपीए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के साथ फेक न्यूज की चुनौती और इसके असर पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में डीएनपीए के चेयरमैन पवन अग्रवाल ने बताया, पारंपरिक मीडिया संस्थानों की डिजिटल शाखाओं ने तमाम भाषाओं में विश्वसनीय व सटीक खबरें देकर उच्च संपादकीय मानक स्थापित किए हैं। इस पर जावड़ेकर ने कहा, उन्हें यकीन है कि देशभर में विश्वसनीय ढंग से समाचार व सूचनाएं पहुंचाने की दिशा में जिम्मेदार मीडिया संगठनों की ऐसी पहल काफी आगे तक जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के साथ सहयोग कर डिजिटल उद्योग की भविष्य में संभावनाओं को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। समाचार संस्थानों के विकास के लिए उचित माहौल बनाने से जुड़े मसलों पर भी बात हुई ताकि लोकतांत्रिक समाज में ये स्वतंत्र मीडिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
विज्ञापन
डीपीएनए देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों की डिजिटल शाखाओं का संगठन है। इसके संस्थापक सदस्यों में अमर उजाला, इंडिया टुडे, एनडीटीवी, हिंदुस्तान टाइम्स, द इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, इनाडु और मलयालम मनोरमा शामिल हैं।
इसमें प्रिंट और टीवी, दोनों का प्रतिनिधित्व है। इन संस्थानों की देश के 70 फीसदी डिजिटल पाठक-दर्शकों तक पहुंच है। डीएनपीए की सदस्यता स्वतंत्र, जिम्मेदार और विश्वसनीय मीडिया का समर्थन करने वाला कोई भी प्रकाशक संस्थान ले सकता है।