फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister m j Akbar favoured Triple Talaq bill and said its not against Islam

तीन तलाक: बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 'इस्लाम के खतरे' पर कही ये बात, तालियों से गूंजा सदन

Fri, 29 Dec 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
union minister m j Akbar favoured Triple Talaq bill and said its not against Islam
एम जे अकबर
तीन तलाक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने लोकसभा में कहा कि बिल के कानून बनने से 9 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को हर समय तलाक दिए जाने के डर से निजात मिल जाएगी। तीन तलाक पर कानून से देश और समुदाय को फायदा होगा और लैगिंक समानता को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कानून तीन तलाक का डर दिखाकर महिलाओं को दबाकर रहने वाले पुरुषों के लिए बड़ा झटका है। पवित्र कुरान की कुछ आयतों का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं को बराबरी का हक दिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून पूरी तरह से आदर्श नहीं है लेकिन आदर्श की राह देखते हुए अच्छे काम को खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कुछ एक जैसी मानसिकता वाले लोगों की संस्था है और यह पूरे मुस्लिम समाज की राय को प्रदर्शित नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा में अगले हफ्ते पेश होगा तीन तलाक बिल, सरकार की होगी असली परीक्षा

मंत्री ने कहा कि इस्लाम खतरे में है, यह नारा आजादी से पहले देश को बांटने के लिए लगाया जाता था। आज भी यही कहकर समाज में जहर फैलाया जा रहा है जबकि कोई भी सच्चा मुस्लिम यह नहीं मानेगा कि इस्लाम खतरे में है। हकीकत यह है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून से मुस्लिम पुरुषों की जबरदस्ती खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed