{"_id":"5a45a8674f1c1bee6a8b6778","slug":"triple-talaq-bill-passes-in-lok-sabha-sterner-test-awaits-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, विपक्ष चाहता है ये संशोधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगले हफ्ते राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, विपक्ष चाहता है ये संशोधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ तीन तलाक के खिलाफ लोकसभा में विधेयक तो पारित हो गया लेकिन इसे लेकर सरकार की असली परीक्षा राज्यसभा में होगी। राज्यसभा में भाजपा गठबंधन के मुकाबले 2018 तक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की संख्या अधिक रहेगी। हालांकि कांग्रेस के नरम हिंदुत्व की तरफ बढ़ते रुझान को देखते हुए बिल के राज्यसभा में पारित हो जाने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा में अगले हफ्ते तीन तलाक बिल पेश होने के आसार हैं।
#TripleTalaqbill will be tabled in Rajya Sabha next week
— ANI (@ANI) December 29, 2017विज्ञापन
'मैं सोकर देर से उठी तो पति ने दे दिया तीन तलाक' इस पर लगे पाबंदी
विज्ञापन
बिल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार यदि मनमानी करती है और बिल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के दायरे में नहीं होगा तो वह इसका विरोध करेगी। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बिल में कड़े प्रावधान किए गए हैं, जो अदालत के निर्देशों के मुताबिक नहीं हैं।
तीन तलाकः ओवैसी बोले- ये मुस्लिमों को काबू करने और जेल भेजने की साजिश
कांग्रेस बार-बार बिल को स्थायी समिति के पास भेजने की भी मांग कर रही है। उच्च सदन में अल्पमत में भाजपा गठबंधन यदि उसकी इस मांग पर ध्यान नहीं देता है तो उसके लिए विधेयक को पारित कराना मुश्किल हो जाएगा। उधर, बिल को पास कराने के लिए भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी दलों को पत्र भी लिखा है। विधेयक अगले हफ्ते राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है।