फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Kiren Rijiju attacks Rajendra Pal Gautam Arvind Kejriwal and AAP speaks on hate Hindu Hindutva

Kiren Rijiju: पता नहीं क्यों हिंदू-हिंदुत्व से नफरत करते हैं केजरीवाल-उनका गैंग, केंद्रीय मंत्री का AAP पर तंज

Sat, 08 Oct 2022 01:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 08 Oct 2022 01:27 PM IST
सार

कानून मंत्री का बयान दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्हें हजारों लोगों को बौद्ध धर्म में शामिल कराते दिखाया गया था।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju attacks Rajendra Pal Gautam Arvind Kejriwal and AAP speaks on hate Hindu Hindutva
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनका गैंग हिंदू और हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों करता है। 
विज्ञापन


कानून मंत्री का बयान दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्हें हजारों लोगों को बौद्ध धर्म में शामिल कराते दिखाया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की निंदा भी की थी। इसे लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को घेर रही है। 
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बीच रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "मैं राहुल गांधी का समझ सकता हूं। लेकिन अरविंद केजरीवाल भी। हर भारतीय को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र अपनाना चाहिए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि आप नेता का वीडियो आने के बाद भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निधाना साधते हुए उनसे गौतम को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की थी। हालांकि, गौतम ने बयान जारी कर कहा कि वह ‘‘बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं और अपने कर्म तथा वचन से किसी देवता की सपने में भी आलोचना/निंदा नहीं कर सकते हैं।’’ फिलहाल इस पर आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इसे लेकर समाज कल्याण मंत्री गौतम से बेहद नाखुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed