फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Athawale emphasizes on caste based census

सियासत: केंद्रीय मंत्री अठावले ने जाति आधारित जनगणना पर दिया जोर

Mon, 12 Jul 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 05:08 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने आरक्षण बढ़ाने पर भी जोर दिया ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
Union Minister Athawale emphasizes on caste based census
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/ramdasathawale

विस्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने देश में जाति आधारित जनगणना पर जोर दिया ताकि जरूरतमंदों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक लाभ मिल सके।

विज्ञापन


उनके अनुसार जाति आधारित जनगणना से किस समुदाय की जनसंख्या कितनी है यह पता चल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही आरक्षण बढ़ाने पर भी जोर दिया ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक नहीं बढ़ाई जा सकती, लेकिन सामाजिक न्याय के लिए कोटा बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरक्षण लागू करने के पीछे लोगों को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की नीयत थी, लेकिन देखने में आ रहा है कि जो बेहतर स्थिति में हैं, वही इसका अधिक लाभ उठा रहे हैं। इस प्रवृत्ति को रोकने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed