{"_id":"639feedca798f627b33ccdf5","slug":"union-minister-anurag-thakur-retaliated-on-rahul-gandhi-said-rajiv-gandhi-foundation-get-fund-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: क्या चीनी अधिकारियों के साथ थे राहुल? केंद्रीय मंत्री बोले- राजीव गांधी फाउंडेशन पर दें जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anurag Thakur: क्या चीनी अधिकारियों के साथ थे राहुल? केंद्रीय मंत्री बोले- राजीव गांधी फाउंडेशन पर दें जवाब
Mon, 19 Dec 2022 10:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:25 AM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, वह आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, हमारे कुछ पड़ोसी देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जोर-शोर से इसके पक्ष में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा, तवांग मसले पर हमसे सवाल करने से पहले राहुल गांधी को राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में जवाब देना चाहिए। ठाकुर ने सवाल किया कि क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलती है। ठाकुर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, जब भारतीय सेना डोकलाम में चीनी सैनिकों के साथ लड़ रही थी, तब वह क्या राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ थे।
विज्ञापन
दुनिया को एकजुट कर रही मोदी सरकार
अनुराग ठाकुर ने कहा, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, वह आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, हमारे कुछ पड़ोसी देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जोर-शोर से इसके पक्ष में बोल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका असली चेहरा सामने आ गया है। ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक संगठन (PFI)पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा, हमने संगठन के खिलाफ गहन जांच की और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
2014 के बाद पूर्वोत्तर में शुरू हुआ शांति का दौर
केंद्रीय मंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर राज्यों में 2014 में मोदी सरकार आने के बाद शांति का दौर शुरू हुआ। हिंसा में 80% की कमी आई और नागरिकों की मृत्यु में 89% की कमी आई। उन्होंने बताया, 2014 के बाद से अब तक 6000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके चलते वामपंथी उग्रवाद में 265% की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यदि आप सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक को देखें और आतंकवादियों के खिलाफ स्ट्राइक के बाद 2014 से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 168% की कमी आई है।
विज्ञापन