फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Law Minister Arjun Ram Meghwal says Ready to make policy on transfer of judges

Sansad: ‘न्यायाधीशों के तबादले पर नीति बनाने के लिए तैयार’, केंद्रीय कानून मंत्री ने संसद में दिया जवाब

Tue, 05 Dec 2023 04:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 04:58 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य कल्याण बनर्जी की ओर से उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने कहा कि न्यायाधीशों पर स्थानांतरण नीति बनाने का सुझाव अच्छा है। उन्होंने कहा, हम इसे स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन
Union Law Minister Arjun Ram Meghwal says Ready to make policy on transfer of judges
Arjun Ram Meghwal - फोटो : ANI

विस्तार

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले पर नीति के लिए तैयार है। उन्होंने ये टिप्पणी अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए की, जिसे सोमवार को लोकसभा ने मंजूरी दे दी। मंत्री ने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिश के बिना किसी भी न्यायाधीश की नियुक्ति, पदोन्नति या स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य कल्याण बनर्जी की ओर से उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने कहा कि न्यायाधीशों पर स्थानांतरण नीति बनाने का सुझाव अच्छा है। उन्होंने कहा, हम इसे स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन

मेघवाल ने कहा कि बनर्जी के सुझाव को आगे बढ़ाया जाएगा और भारत के मुख्य न्यायाधीशसे परामर्श करने के बाद अगर कोई नीति आती है तो हम आगे काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed