जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से इस साल पुरस्कृत किए जाएंगे 121 पुलिसकर्मी
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दिया जाने वाला "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक" 2020 से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिसकर्मियों में 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदान किया जाएगा। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्थापित किया गया था।
These also include 21 women police officers. This medal was constituted in 2018 to promote high professional standards of investigation of crime: Ministry of Home Affairs (MHA) https://t.co/WU0jb9NSSq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2020
जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक
आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक आयोजित की गई है। यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को दिया जाता है जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं।
बता दें कि 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने पांच ‘पुलिस पदक’ शुरू किए थे। पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढावा देने एवं ऐसे सुरक्षाबलों, जो तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं, उनको सम्मानित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए गए थे। इनके नाम केंद्रीय गृह मंत्री विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक हैं। ये पदक हर साल दिए जाते हैं।
पिछले साल यानि 2019 में देश के 96 पुलिस कार्मियों को "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक" से पुरस्कृत किया गया था। इन्हें प्राप्त करने वाले कार्मियों में 15 सीबीआई, 11 महाराष्ट्र पुलिस, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस, नौ केरल पुलिस, आठ मध्य प्रदेश पुलिस, छह दिल्ली पुलिस और कर्नाटक पुलिस के थे। शेष सभी अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़े लोग थे। पिछले साल 13 महिला पुलिस अधिकारियों पुरस्कृत किया गया था।