{"_id":"5fe26af18ebc3e3c4e0f9a2c","slug":"union-home-minister-amit-shah-will-visit-assam-on-26-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह 26 को करेंगे असम दौरा, कई विपक्षी विधायक भाजपा में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह 26 को करेंगे असम दौरा, कई विपक्षी विधायक भाजपा में होंगे शामिल
Wed, 23 Dec 2020 03:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : twitter.com/BJP4India
पश्चिम बंगाल के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 दिसंबर को असम के दौरे पर जाएंगे। शाह के दौरे के दौरान कई विपक्षी विधायक व नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बंगाल की तरह ही असम में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष व असम के प्रभारी बैजयंत पांडा ने बताया, शाह के दौरे से पहले वह 23 दिसंबर को असम पहुंचेंगे। गृहमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उनके दौरे से एक दिन पहले 25 दिसंबर को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ मनाएगी और असम में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
पांडा ने कहा, पश्चिम बंगाल में हाल ही में कई विपक्षी विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं। यह पूरे देश में हो रहा है और असम में भी होगा। कई बडे़ विपक्षी नेता हमारे संपर्क में हैं। राज्य में अप्रैल में चुनाव होने हैं और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं।
विज्ञापन