फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah said Law and Order situation tremendously improved under BJP rule in Manipur while laying foundation stone of the Rani Gaidinliu tribal freedom fighters museum

मणिपुर: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने रखी संग्रहालय की आधारशिला, बोले- भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था में आया बड़ा सुधार

Mon, 22 Nov 2021 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रानी गाइदिन्ल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार के प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah said Law and Order situation tremendously improved under BJP rule in Manipur while laying foundation stone of the Rani Gaidinliu tribal freedom fighters museum
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर में पिछले पांच साल में शांति स्थापित करने और चहुंमुखी विकास करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है। एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रानी गाइदिन्ल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखते हुए शाह ने कहा कि केंद्र की सरकार और मणिपुर में एन बीरेन सिंह की सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि मणिपुर में सत्ता में आने से पहले हमने वादा किया था कि बंद, हड़ताल और ब्लॉकेड को खत्म करेंगे। हमने इन तीनों को समाप्त किया है और राज्य में कानून व्यवस्था को उल्लेखनीय रूप से सुधारा है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि यहां पिछले पांच साल में जितना विकास हुआ है और उससे पहले के 70 वर्षों में जो काम हुआ है, दोनों की तुलना की जाए तो पिछले पांच साल में कहीं अधिक विकास के काम हुए हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों ने महसूस किया है क एक केंद्र सरकार है जो उनके हित के बारे में सोचती है। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार में यहां पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों को बिजली और गैस कनेक्शन मिले हैं, उन्हें मुफ्त शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं और उन्होंने स्कूल बनते हुए देखे हैं। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी और बीरेन सिंह की सरकार ये सब विकास लेकर आई है। मुझे पूरा विश्वास है कि मणिपुर के लोग फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार का चयन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि मणिपुर कैबिनेट ने लुआंगकाओ गांव में इस संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला लिया है। यह गांव प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिन्ल्यू का जन्म स्थान है। जानकारी के अनुसार जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस संग्रहालय की परियोजना के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। रानी गाइदिन्ल्यू को साल 1982 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed