फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah lashes out at Maharashtra government calls MVA alliance three wheeler auto rickshaw

महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी सरकार पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, बताया 'तीन पहिया ऑटो-रिक्शा'

Sun, 07 Feb 2021 10:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 07 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah lashes out at Maharashtra government calls MVA alliance three wheeler auto rickshaw
महाराष्ट्र में अमित शाह ने एमवीए सरकार को 'तीन पहिया ऑटोरिक्शा' कहा - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में नारायण राणे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार पर जमकर प्रहार किया। शाह ने एमवीए सरकार को "तीन-पहिया ऑटो-रिक्शा" करार दिया।  इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने  कहा कि एमवीए सरकार हर मोर्चों पर नाकाम रही है। 

विज्ञापन


अमित शाह ने एमवीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘इस ऑटो-रिक्शा के सभी पहिये अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, "यह लोगों के जनादेश को धोखा देकर बनाया गया एक अपवित्र गठबंधन है, जबकि जनादेश देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना (गठबंधन) सरकार के लिए था।" उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठबंधन (एमवीए) सत्ता के लोभ में बनाया गया है। शाह ने यह दावा भी किया कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री का पद साझा किए जाने को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना ने अपनी लंबे समय की सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। उद्धव ठाकरे ने तब दावा किया था कि शाह ने उनसे इसका वादा किया था। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना से कोई वादा नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं बंद कमरों में वादे नहीं करता। जो भी करता हूं, खुले तौर पर करता हूं। मैं बंद कमरों में राजनीति नहीं करता।" उन्होंने आगे कहा, "हम सफेद झूठ नहीं बोलते। हम वचन का सम्मान करने वाले लोग हैं। बिहार में हमने कहा था कि अगर राजग को अधिक सीटें मिलती हैं, फिर भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा को जदयू से अधिक सीटें मिलीं और नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए, लेकिन हमने कहा कि भाजपा ने पहले ही यह कह दिया है नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।" 


ठाकरे पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना अध्यक्ष ने उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रैलियां कीं। हमने फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए वोट मांगा। आपने उस समय यह क्यों नहीं बोला? आपने मोदी जी के नाम पर वोट क्यों लिया? सत्ता के लोभ में बाला साहेब के सभी आदर्शों को तापी नदी में फेंक दिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed