फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah Bengal two day visit will address public meeting in Birbhum

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बंगाल पहुंचेंगे, बीरभूम में करेंगे जनसभा को संबोधित

Thu, 13 Apr 2023 10:27 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 10:27 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (14 अप्रैल को) बीरभूम के सिउड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को सभास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि गृहमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Bengal two day visit will address public meeting in Birbhum
गोवा के पणजी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बांग्ला नववर्ष और पंचायत चुनाव से पहले फिर बंगाल आ रहे हैं। वह आज दो दिवसीय दौरै पर कोलकाता पहुंचेंगे। वह कोलकाता से बीरभूम जाएंगे, जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे। शुक्रवार शाम को ही एक सांगठनिक बैठक है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ वह विचार-विमर्श करेंगे। शनिवार को बांग्ला नववर्ष के पहले दिन दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस साल यह अमित शाह का पहला बंगाल दौरा है।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया है कि वह 14 अप्रैल को बीरभूम के सिउड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को सभास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि गृहमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता किस मुंह के साथ गृहमंत्री की सभा का विरोध करेंगे। उसी दिन रात के समय वह कोलकाता लौट आएंगे। यहां पार्टी की कोर कमेटी के साथ उनकी अहम सांगठनिक बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री बांग्ला नववर्ष के प्रथम दिन शनिवार को सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचेंगे जहां पूजा पाठ करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में पंचायत चुनाव में अमित शाह का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed