{"_id":"62ee21119631a52a6c4a6c0b","slug":"union-health-secretary-writes-letter-to-of-six-states-on-covid19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: छह राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने पत्र लिख तीन उपायों पर जोर देने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: छह राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने पत्र लिख तीन उपायों पर जोर देने को कहा
Sat, 06 Aug 2022 01:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:48 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 19,406 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,928 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश के छह राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने केंद्र समेत राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में इस खतरनाक वायरस की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक बार फिर से दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिख सावधानी बरतने के लिए कहा है। पत्र में इन सभी राज्यों को टीकाकरण की गति बढ़ाने, पांच गुना रणनीति का पालन करने और कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 49 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 19,406 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,928 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1,34,793 पहुंच गई। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 5,26,649 पहुंच गई।
विज्ञापन
दिल्ली में छह माह बाद सबसे अधिक संक्रमित मरीज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले छह महीनों में संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 12.95 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भी बढ़ा कोरोना का खतरा
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2024 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से पांच मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,55,989 और मृतक संख्या 1,48,129 हो गई है।