फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Ministry is working to finalize guidelines for scrapping the bond policy for doctors

Health Ministry: डॉक्टरों के लिए बॉन्ड पॉलिसी खत्म होगी...तैयार हो रहे दिशानिर्देश

Mon, 07 Nov 2022 05:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 05:44 AM IST
सार

अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों की बॉन्ड पॉलिसी को बरकरार रखा था और कहा था कि कुछ सरकारें सख्त शर्तें लगाती हैं।

विज्ञापन
Union Health Ministry is working to finalize guidelines for scrapping the bond policy for doctors
स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉक्टरों के लिए बॉन्ड पॉलिसी को खत्म करने के लिए दिशानिर्देशों को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये दिशानिर्देश राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिशों के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बॉन्ड पॉलिसी के मुताबिक, डॉक्टरों को अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करने के बाद राज्य के अस्पतालों में एक तय अवधि के लिए सेवा देने की जरूरत होती है। ऐसा करने में विफल रहने पर उन्हें राज्य या मेडिकल कॉलेज को अर्थदंड (प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की ओर से पहले से तय राशि) का भुगतान करना पड़ता है। अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों की बॉन्ड पॉलिसी को बरकरार रखा था और कहा था कि कुछ सरकारें सख्त शर्तें लगाती हैं।
विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इसने सुझाव दिया कि केंद्र और तत्कालीन भारतीय चिकित्सा परिषद को सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षित डॉक्टरों की ओर से प्रदान की जाने वाली अनिवार्य सेवा के संबंध में एक समान नीति तैयार करनी चाहिए, जो राज्यों में लागू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2019 में एक समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट पर अब नियम बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed