फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh mandavia meeting with States and UTs over Coronavirus situation news in Hindi

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री ने की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना जांच और टीकाकरण डाटा समय से भेजने की सलाह दी

Tue, 25 Jan 2022 08:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 55 हजार 874 नए मामले आए और और 614 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान दो लाख 67 हजार 753 लोग स्वस्थ भी हुए। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh mandavia meeting with States and UTs over Coronavirus situation news in Hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की। इस दौरान मंडाविया ने उन्हें सलाह दी कि कोविड जांच और टीकाकरण का डाटा समय से भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि उन राज्यों में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जहां हाल के दिनों में इसमें कमी देखी गई है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि इस समय बड़ी संख्या में लोग घर पर पृथकवास (होम आइसोलेशन) में जा रहे हैं, ऐसे में उनकी निगरानी राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार की जानी चाहिए। ऐसे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए फोन पर परामर्श व्यवस्था का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था गेम चेंजर साबित होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में टेलीकंसल्टेशन पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी राष्ट्रीय कोरोना दिशानिर्देश के मुताबिक ही होनी चाहिए। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन व्यवस्था के 2.6 करोड़ लोगों को मिला लाभ'
मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से इस मॉडल को अपनाने का अनुरोध किया और कहा कि इससे लाभार्थियों को जिले में बैठे विशेषज्ञों से परामर्श मिलने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन व्यवस्था से 2.6 करोड़ लाभार्थियों को लाभ हुआ। इस व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे डॉक्टरों की सलाह ले सकते हैं।


उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन व्यवस्था का लाभ दूरदराज इलाके खासकर इस सर्दी के मौसम में उत्तर भारत के लोगों को मिलेगा। मंडाविया ने आगे कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि टेलीकंसल्टेशन केंद्र 24 घंटे काम करें। इससे विशेषज्ञों को कम से कम दौरा करना पड़ेगा और लोगों को ब्लॉक स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed