{"_id":"5f8bfd1e8ebc3e75017f7210","slug":"union-health-minister-dr-harsh-vardhan-appeal-to-people-to-remember-corona-warrior-in-their-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी समझें और कोरोना योद्धाओं का जरूर याद करें - डॉ. हर्षवर्धन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवरात्रि में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी समझें और कोरोना योद्धाओं का जरूर याद करें - डॉ. हर्षवर्धन
Sun, 18 Oct 2020 02:00 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से अपील की है कि वो नवरात्रि के दिनों में भी कोरोना के प्रति अपनी जिम्मेदारी और भूमिका को ध्यान में रखें। जब भी प्रार्थना करें तो कोरोना योद्धाओं के त्याग को जरूर याद करें, जिन्होंने इस बीमारी से लड़ने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया और जो अब भी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अपने संडे संवाद में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं उत्सवों को कम करूंगा। दुनिया में कई लोग महामारी की चपेट में हैं और इससे लड़ रहे हैं। इस बार हम सभी को परोपकारी करना चाहिए और वंचितों को बड़े दिल से दान करना चाहिए।
विज्ञापन
I have decided to keep my celebrations subdued. There is so much suffering across the world due to the pandemic. We must all let charity take precedence, donate with a large heart to the underprivileged: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan, in his 'Sunday Samvaad' https://t.co/xFc6JzOw6l
— ANI (@ANI) October 18, 2020
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप अपने पड़ोस में गरीब लोगों को ढूंढे और उनकी मदद करें। उनके बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदें, मिठाई दिलाएं और जरूरत का सामान जरूर दें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। हम मां के नौवें अवतार पर मां शक्ति की पूजा करते हैं, मैं महिलाओं के सशक्त होने की आशा करता हूं और एक ऐसे समाज की कल्पना करता हूं कि जो भेदभाव और महिलाओं के प्रति अत्याचार से मुफ्त हो।