फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan compared Mohan Charan Majhi to Lord Jagannath

Odisha: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादास्पद बयान, भगवान जगन्नाथ से की CM मोहन माझी की तुलना

Sun, 30 Jun 2024 04:07 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की। 

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan compared Mohan Charan Majhi to Lord Jagannath
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की। 

विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ से की सीएम मोहन चरण माझी की तुलना
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ओडिशा में भाजपा के 78 विधायकों और 20 सांसदों ने जीत हासिल की है। इस वजह से राज्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और दो उप मुख्यमंत्री के वी सिंह देव और पार्वती पारिदा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की तरह हैं। इन सभी के कंधों पर राज्य के विकास की जिम्मेदारी है।’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि नया ओडिशा विकसित भारत के सपने को सच करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


ओडिशा में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजना पर होगा काम- अश्विनी वैष्णव
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा को अगले पांच वर्षों में भारतीय रेल द्वारा बड़ी सौगातें दी जाएंगीं। वैष्णव का कहना है कि अगले पांच वर्षों में ओडिशा में एक लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बीजू जनता दल (बीजद) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार ने ओडिशा में रेल के क्षेत्र में विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब राज्य में और केंद्र में भाजपा और बीजद की डबल इंजन सरकार है। अब अगले पांच वर्षों में राज्य में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजू जनता दल पर साधा निशाना
अश्विनी वैष्णव ने कहा पूर्व में ओडिशा के लिए कई बड़ी रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन, बीजद सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी की गई। उन्होंने आगे कहा ‘अब डबल इंजन सरकार राज्य में रेल परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगी।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान ओडिशा के लिए रेल बजट में 800 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जबकि मोदी सरकार ने दस हजार करोड़ का प्रावधान किया। वैष्णव ने आगे कहा कि बीते 10 वर्षों में ओडिशा में 1,826 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया गया, जो कि श्रीलंका के कुल रेल नेटवर्क से अधिक है।  

केंद्रीय मंत्री वैष्णव आगे कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी के लिए 315 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। पिछले वर्ष रथ यात्रा के दौरान 222 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक (आईटी) मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में इलेक्ट्रॉनिक और सेमी-कंडक्टर ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed