फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2022: CAPF forces get Rs 102686.50 crore budget, an Rs 400 crores will be spent on modernization of jails

Budget 2022: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को मिले 102686.50 करोड़ रुपये, जेलों के आधुनिकीकरण पर खर्च होगी 400 करोड़ की राशि

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

बॉर्डर मैनेजमेंट के लिए 2021-22 में 1921.39 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत हुई थी। इस बार यह राशि 42 फीसदी बढ़ाकर उसे 2517.02 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रोविजनिंग हेड के अंतर्गत जारी होने वाली राशि 4.22 फीसदी बढ़ा दी गई है। 2021-22 में यह राशि 3353.04 करोड़ रुपये थी, अब इसे 3494.58 करोड़ रुपये किया गया है...

विज्ञापन
Union Budget 2022: CAPF forces get Rs 102686.50 crore budget, an Rs 400 crores will be spent on modernization of jails
सीआरपीएफ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों 'सीएपीएफ' और सीपीओ के लिए बजट में 102686.50 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जेलों के आधुनिकीकरण पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैपिटल प्रोविजन इन पुलिस ग्रांट, के तहत जारी होने वाली राशि में भी इजाफा किया गया है। यह राशि 9716 करोड़ से बढ़ाकर 10500 करोड़ रुपये कर दी गई है। पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट बढ़ाया गया है। 2021-22 में इस मद के लिए 3612.29 करोड़ रुपये तय किए गए थे, जबकि इस बार 3918.84 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


बॉर्डर मैनेजमेंट के लिए 2021-22 में 1921.39 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत हुई थी। इस बार यह राशि 42 फीसदी बढ़ाकर उसे 2517.02 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रोविजनिंग हेड के अंतर्गत जारी होने वाली राशि 4.22 फीसदी बढ़ा दी गई है। 2021-22 में यह राशि 3353.04 करोड़ रुपये थी, अब इसे 3494.58 करोड़ रुपये किया गया है। इंटर ऑपरेबल क्रीमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए 122 करोड़ रुपये, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के लिए 150 करोड़ और फोरेंसिक क्षमता के आधुनिकीकरण के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

 
लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए बजट राशि में 38.57 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसे 216.50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस बार 300 करोड़ रुपये कर दिया गया है। निर्भया फंड के तहत सेफ सिटी प्रोजेक्ट पर 520.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली पुलिस का बजट बढ़ाया गया है। 2021-22 में यह बजट 8338.12 करोड़ रुपये था, अब इसे 10096.29 करोड़ रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के लिए 70 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। अंडेमान एंड निकोबार  के लिए 5763.65 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 2021-22 में यह बजट 5387.41 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के लिए 5382.79 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। 2021-22 में यह बजट 5186.12 करोड़ रुपये था। दादरा नगर हवेली एंड दमन व दीव के लिए 3781.10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। पिछले साल ये बजट 3563.59 करोड़ रुपये था। लद्दाख के लिए 5958 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। गत वर्ष भी यह बजट 5958 करोड़ रुपये ही था। लक्षद्वीप के लिए 2022-23 में 1421.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed