Bengal: आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में घुसे बदमाश, अस्पताल में तोड़फोड़ और आंदोलनकारी डॉक्टरों से की मारपीट
Bengal: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में से एक ने बताया कि कुछ बदमाश अस्पताल परिसर में आए और उन्होंने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि यह हमारा मनोबल तोड़ने की कोशिश है, ताकि हम विरोध प्रदर्शन से पीछे हट जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में पिछले हफ्ते एक महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तोड़फोड़ की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में देर रात तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में से एक ने कहा, "कुछ बदमाश अस्पताल परिसर में आए और उन्होंने आंदोलनकारी डॉक्टरों के साथ मारपीट की। यह हमारा मनोबल तोड़ने की कोशिश है, ताकि हम विरोध प्रदर्शन से पीछे हट जाएं। लेकिन ऐसी घटनाओं ने अंत तक लड़ने के हमारे संकल्प को और मजबूत किया है।"
#WATCH | West Bengal | Visuals of the aftermath from RG Kar Medical College and Hospital campus in Kolkata. A scuffle broke out when a mob entered the campus last night and damaged the property. pic.twitter.com/qf0rO5eVm2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 15, 2024
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पुलिस के मुतबिक, "करीब चालीस लोग प्रदर्शनकारी के रूप में अस्पताल परिसर में घुसे। उन्होंने संपत्ति में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस बल को भीड़ को तितर-बितर करने के के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में एक पुलिस वाहन भी पलट गया और वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। कुछ पुलिस अधिकारियों को चोटें भी आई हैं।" मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान ने स्थिति और खराब की: पुलिस आयुक्त
घटना के बाद कोलकता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने इलाके का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान ने स्थिति को और खराब किया है। उन्होंने कहा, "इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने क्या नहीं किया? लेकिन एक दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान चल रहा है।"
हमले के बाद नर्सों ने सुरक्षों मांगी
मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली नर्सों ने कल की भीड़ की हिंसा के बाद सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा, हमें सुरक्षा की जरूरत है। हम रोगियों की देखभाल में बाधा नहीं डालना चाहते हैं।
#WATCH | Kolkata | Nurses working in RG Kar Medical College and Hospital demand security after yesterday's mob violence during a protest over the rape & murder of a woman doctor. They say, "We need security, we don't want to hamper patient care." pic.twitter.com/uxFtMjCfl7
— ANI (@ANI) August 15, 2024
उच्च न्यायालय ने महिला डॉक्टर हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी
महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ नौ अगस्त को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या की गई। अगले दिन इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया।