फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Underworld connection in Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakroborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया मोड़, अंडरवर्ल्ड से हो सकता है कनेक्शन

Thu, 27 Aug 2020 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Underworld connection in Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakroborty
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में रोज नए राज सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। मामले में चल रहे ड्रग्स केस की जांच में पता चला है कि रिया चक्रवर्ती जिस शख्स से व्हाट्सएप पर बात कर रही थीं, उसका अंडरवर्ल्ड से सीधा संबंध है। 

विज्ञापन


गौरव आर्या नाम का यह शख्स अंडरवर्ल्ड के ड्रग्स माफिया के रैकेट से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्या के कई बड़े क्लाइंट हैं और उनकी रेव पार्टीज में वह ड्रग्स का इंतजाम करवाता है। रिया चक्रवर्ती को भी आर्या का क्लाइंट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया 2015 के पहले से उसे जानती थीं। 

विज्ञापन

रिया की व्हाट्सएप चैट से सामने आया ड्रग्स एंगल

इस मामले में हाल ही में रिया द्वारा सुशांत को नशीली दवाएं देने की बात सामने आई है। इसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इसकी जांच के लिए एनसीबी ने एक टीम गठित की है जो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

इस मामले में अब ड्रग्स के एंगल ने नया मोड़ ले लिया है। रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे हुए हैं। चैट से ये भी पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की चपेट में थे और उन्होंने इसे छोड़ने का वादा किया था। रिया चक्रवर्ती ने ये मैसेज डिलीट कर दिए थे, जिसके बाद जांच टीम ने मैसेज को रिट्रीव किया। 

उनके इन्हीं मैसेज से पता चलता है कि सुशांत भी ड्रग्स लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच 19 जनवरी 2020 को बात हुई थी। वहीं, इसे लेकर रिया के वकील ने सफाई देते हुए कहा, रिया ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है और वह किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed