{"_id":"62ed532cda65cb04c907fc24","slug":"umesh-kolhe-murder-case-two-other-accused-sent-to-nia-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umesh Kolhe Murder Case : NIA की हिरासत में भेजे गए दो अन्य आरोपी, मामले में अब तक नौ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Umesh Kolhe Murder Case : NIA की हिरासत में भेजे गए दो अन्य आरोपी, मामले में अब तक नौ गिरफ्तार
Fri, 05 Aug 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:58 PM IST
सार
भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित पोस्ट का कथित समर्थन करने के चलते उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मृतक केमिस्ट उमेश कोल्हे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरावति में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में गुरुवार को दो अन्य आरोपियों मौलवी मुश्फिक अहमद और अब्दुल अरबाज को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को दोंनों आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कोल्हे की हत्या के बाद कुछ आरोपियों को छुपने में मदद की। केमिस्ट कोल्हे की हत्या केबाद आरोपियों ने रात में पार्टी की थी और एक साथ खाना भी खाया था। विशेष अदालत में जिरह के दौरान एनआईए के वकील ने यह बातें कहीं और आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेजन की मांग की।
एजेंसी की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि इन आरोपियों से पता लगाना है कि इनके साथ पार्टी में कौन-कौन लोग मौजूद थे। वहीं आरोपियों की ओर से कोर्ट में अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख ने अपनी दलीलें पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 12 अगस्त तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित पोस्ट का कथित समर्थन करने के चलते उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जो 22 जुलाई तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया है।
न्यायिक हिरासत में कैद आरोपियों के नाम इरफान खान, मुदस्सर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब रशीद और यूसुफ खान है।