फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukrainian President's top aide Yermak speaks to NSA Doval seeks Indias support for peace plan

यूक्रेन: जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख ने NSA डोभाल से की फोन पर बात, शांति के लिए मांगा भारत का समर्थन

Wed, 14 Jun 2023 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Jun 2023 09:37 PM IST
सार

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि येरमक ने डोभाल के साथ फोन पर बातचीत में 'वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन' की तैयारियों पर चर्चा की और यूक्रेनी शांति योजना के लिए वैश्विक समर्थन को मजबूत करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Ukrainian President's top aide Yermak speaks to NSA Doval seeks Indias support for peace plan
Andriy Yermak, Ajit Doval - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के स्टाफ प्रमुख एंड्री येरमक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत की और रूस के लगातार हमलों के मद्देनजर अपने देश की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत का समर्थन मांगा है। 

विज्ञापन


जेलेंस्की के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि येरमक ने डोभाल के साथ फोन पर बातचीत में 'वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन' की तैयारियों पर चर्चा की और यूक्रेनी शांति योजना के लिए वैश्विक समर्थन को मजबूत करने पर जोर दिया। हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत के तीन हफ्ते बाद फोन पर यह बातचीत हुई। बैठक में मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि भारत यूक्रेन संघर्ष का हल निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, बातचीत का मुख्य विषय 'यूक्रेनी शांति योजना का कार्यान्वयन' था। दोनों पक्षों ने वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। एंड्री येरमक ने इस आयोजन में वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) सहित देशों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें कहा गया है कि हाल की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यूक्रेनी शांति योजना, कीव और पूरी दुनिया के लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, हम शांति योजना के कार्यान्वयन पर वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भागीदारों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि भारत इसमें हिस्सा लेगा। बयान में कहा गया है कि येरमक ने डोभाल को अग्रिम मोर्चे पर मौजूदा स्थिति के साथ-साथ यूक्रेन के शहरों और नागरिकों के खिलाफ रूस के चल रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



बयान में कहा गया है कि येरमक ने पिछले सप्ताह नीप्रो नदी पर काखोवका बांध को उड़ाने का मुद्दा भी उठाया और भारत से इस मानव निर्मित आपदा के परिणामों को खत्म करने के प्रयासों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ शामिल होने का आह्वान किया ।इसमें कहा गया है कि हमलावर ने एक अभूतपूर्व मानव निर्मित, पर्यावरणीय और मानवीय आपदा पैदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed